जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को डेंगू के 67 नए मामले सामने आए। वहीं, जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 508 तक पहुंच गई है। यह पुष्टि फेज-6 सरकारी अस्पताल की सिविल सर्जन रणजीत गुरु ने की। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
विभाग की टीमें जहां विभिन्न इलाकों में जाकर चेकिंग कर रही हैं। वहीं, जिन जगहों पर लारवा मिल रहा है, उन लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। दूसरी तरफ डीसी दलजीत सिंह मांगट ने सभी नगर पंचायतों व नगर काउंसिलों के ईओ को हिदायत दी है सभी रिहायशी इलाकों में फॉगिंग की जाए।
वहीं, लोगों से अपील की है कि वह शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। ताकि डेंगू वाले मच्छर से बचाव किया जा सके। दूसरी तरफ सभी अस्पतालों में डेंगू का इलाज फ्री किया जा रहा है। इतना ही नहीं सिविल अस्पताल में डेंगू का टेस्ट भी निशुल्क किया जाता है।