फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक विहार में डेंगू की दस्तक से लोगों में दहशत

विज्ञापन
शिवालिक विहार में प्लाटों में भरा सीवरेज और बारिश का पानी, जिसमें पनप रहे हैं मच्छर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। शिवालिक विहार के एक मरीज को डेंगू की पुष्टि होने के बाद लोगों में बुखार को लेकर दहशत और प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या पर नगर काउंसिल का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। वार्ड 25 शिवालिक विहार में सीवरेज का मैनहोल ओवरफ्लो है और गंदा पानी कालोनी में खाली पड़ी जमीन में भर गया है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि कालोनी की गलियों और प्लाटों में इतना गंदा पानी भर गया है कि बदबू के कारण उनका रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

3 से 5 दिन में दिखते हैं डेंगू के लक्षण
जब एडीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो डेंगू का वायरस व्यक्ति के शरीर में चला जाता है। इससे वह डेंगू से पीड़ित हो जाता है। मच्छर के काटने के करीब 3 से 5 दिन के बाद व्यक्ति में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। यह तीन तरह का होता है, क्लासिकल (साधारण) डेंगू बुखार, डेंगू हैमरेजिक बुखार व डेंगू शॉक सिंड्रोम। इन तीनों में से दूसरे और तीसरे तरह का डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।
विज्ञापन

साधारण डेंगू बुखार के लक्षण
-ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना।
-सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होन।
-आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है।
-बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना।
-गले में हल्का-सा दर्द होना।
-शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना।
डेंगू हैमरेजिक बुखार के लक्षण
-नाक और मसूढ़ों से खून आना
-शौच या उलटी में खून आना
-स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे या बड़े चिकत्ते पड़ जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें