फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा पीटीआई शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शनिवार को मोहाली के सेक्टर-70 में स्थित पानी की टंकी के नजदीक पिछले चार दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बेरोजगार पीटीआई 646 अध्यापक यूनियन पंजाब को मिलने के लिए शनिवार को पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को उनकी पार्टी द्वारा पूरा समर्थन देने की बात कही। साथ ही उन्हें टंकी पर चढ़ी दोनों शिक्षिकाओं से बातचीत भी की।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से पीटीआई शिक्षक यूनियन की ओर से बीते पिछले साल की तरह सेक्टर-70 में बनी पुरानी पानी की टंकी पर चढ़कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक सुखपाल खैरा ने गुरुद्वारा साहिब सोहाना पहुंचकर टंकी पर चढ़ी दोनों शिक्षिकाओं से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनके साथ हर कदम पर साथ खड़ी है। वे कई साल से देखते आ रहे हैं कि शिक्षक जिन्हें स्कूल में होना चाहिए, वे अपने हकों के लिए पानी की टंकियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीएम आवास के बाहर लगाए जा रहे धरने
आजकल मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर इतने अधिक धरने प्रदर्शन चल रहे हैं, इतने कभी किसी सरकार के समय नहीं लगे। फिर भी सीएम कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने दिल्ली मॉडल दिखाकर टंकी पर चढ़ी सिप्पी शर्मा को आश्वासन देते हुए टंकी से उतरकर धरना समाप्त किया था। आज वे अध्यापकों की मांग सुनने के लिए भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में वहां मौजूद अध्यापकों ने नारेबाजी करते हुए जोर दिया कि सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा करते हुए उन्हें घरों की तरफ रवाना करे। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मजबूरन उन्हें सख्त कदम उठाना पड़ेगा। अगर किसी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें