फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस, पट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर- लालड़ू। संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल पर जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू के युवाओं ने महंगाई के खिलाफ सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं, युवाओं ने जीरकपुर- पंचकूला मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों पर लगे मनोहर लाल के पोस्टरों पर कालिख पोती और हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके अलावा गैस सिलिंडर और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहगीरों को जागरूक भी किया। इस दौरान रुस्तम अली, भाकियू सिधुपर के प्रधान हरदीप सिंह, उप प्रधान गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह अरविंदर सिंह और प्रदीप सिंह भूडा ने बताया कि भाजपा महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन मोदी सरकार ने महंगाई के मामले में 70 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कोई भी राजनीतिक पार्टी किसी भी तरह की सरकारी मशीनरी पर पार्टी का प्रचार नहीं कर सकती है, लेकिन मनोहर लाल सरकार बसों पर अपने पोस्टर लगाकर पार्टी का प्रचार कर रही है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता कुलजीत सिंह रंधावा, बलजिंदर सिंह, हरि सिंह, केहर सिंह, कुलदीप सिंह सरसीणी, शेर सिंह, बख्शीशसिंह भट्टी, पूर्व सरपंच सरदारा सिंह दप्पर, साहिब सिंह, परमजीत सिंह के अलावा लालड़ू आईटीआई चौक पर भाकियू सिद्धूपुर लालड़ू के प्रधान जसवंत सिंह कुरली, कुलदीप राणा, रामकरण,उदय राणा, सुभाष राणा, जॉनी राणा, बिट्टू राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

जीरकपुर में लगा ट्रैफिक जाम
जीरकपुर में पटियाला चौक से पंचकूला लाइट प्वाइंट से बलटाना लाइट प्वाइंट तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। पूरा दिन वाहन रेंगते नजर आए जबकि किसानों की ओर से न तो रोड जाम किया गया और न ही किसी राहगीर को रोका। दो घंटों के प्रदर्शन के दौरान वाहनों की भीड़ तो रही, लेकिन ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। जबकि पुलिस ट्रैफिक को सही ढंग से चलाने के लिए काम पर लगी रही।
वाहनों पर काले झंडे लगाकर किया प्रदर्शन
हाईवे के पास दप्पर टोल प्लाजा, आईटीआई चौक लालड़ू, सरसीणी व झरमड़ी में किसानों ने वाहनों पर काले झंडे लगाकर व खाली गैस सिलिंडर को लेकर रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उप प्रधान मनप्रीत सिंह अमलाला, ब्लॉक प्रधान करमसिंह बरौली, एसजीपीसी सदस्य नीरमैल सिंह जौलाकलांव प्रेम राणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें