फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खुद को लॉरेंस गैंग के गुर्गे बताकर क्लब मालिक से 40 लाख की रंगदारी मांगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। पंचकूला के क्लब मालिक को लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गुर्गे बताकर उससे 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व उसे परिवार सहित मरवाने की धमकी के आरोप में एक व्यक्ति को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में जीरकपुर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोहित कुमार उर्फ रोहित गाबा निवासी सेक्टर-27डी चंडीगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य तीन आरोपी कर्ण सिंगला निवासी बरेटा मानसा, शुभम गुप्ता अहमदगढ़ संगरुर व विनय कुमार निवासी माया गार्डन सिटी जीरकपुर फरार हैं। कर्ण सिंगला और शुभम गुप्ता मास्टर माइंड हैं जिन्होंने यह सारी योजना बनाई थी।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने वाले क्लब मालिक के हैं पार्टनर

डिस्क मालिक तानिश भट्ट निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसका पंचकूला में चैंबर नाम से क्लब है। दिसंबर 2022 में उन्होंने पार्टनरशिप में यह क्लब लिया था। इसमें रोहित गाबा, कर्ण सिंगला, शुभम गुप्ता उसके पार्टनर थे। तानिश भट्ट का क्लब में 33 फीसदी शेयर था। तानिश भट्ट ने बताया कि रोहित गाबा, कर्ण सिंगला, शुभम गुप्ता क्लब में नकली शराब चलाते थे और उनके क्लब में एक्साइज पंचकूला ने छापा मारकर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह लाइसेंस रिन्यू करवा लिया था लेकिन तानिश भट्ट ने उन्हें क्लब में नकली शराब परोसने पर आपत्ति जताई थी और भी क्लब में कई समस्याएं थीं जिस पर वह आपत्ति जता रहा था लेकिन रोहित गाबा और उसके साथियों ने उसे कहा कि वह क्लब में परेशानी पैदा कर रहा है। वह क्लब में इनवेस्टर है इसलिए वह चुपचाप मुनाफा लेता रहे। उसने 1 जनवरी 2023 को सभी के खिलाफ सीएमओ हरियाणा को शिकायत कर दी थी। इसके बाद से उसे धमकियां आनी शुरू हो गईं।

गन प्वाइंट पर गाड़ी रुकवाकर दी थी धमकी

तानिश भट्ट ने कहा कि लगातार सात महीने से उसे अलग-अलग नंबरों (जिसमें विदेशी नंबर भी शामिल हैं) से धमकियां आ रही थीं। वह 19 मार्च 2023 को अपने ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से जीरकपुर आ रहा था। रात करीब 9 बजे जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे उसकी गाड़ी को दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने घेर लिया। उन्होंने उसे गन प्वाइंट पर 40 लाख रुपये रंगदारी मांगी और कहा कि जो शिकायतें उसने अपने पार्टनर के खिलाफ दी हैं, उसे वापस ले नहीं तो वह उसे परिवार सहित गोली मार देगा। इस मामले में पहले जीरकपुर थाने में अज्ञात के रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार उर्फ रोहित गाबा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्लब का कस्टमर था तानिश भट्ट, बाद में पार्टनर बनाया

तानिश भट्ट ने कहा कि वह तो क्लब का कस्टमर था। रोजाना आता-जाता था। रोहित गाबा व उसके मास्टरमाइंड दोस्तों कर्ण सिंगला व शुभम गुप्ता ने उसे झांसे में लेकर पार्टनर बना लिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों मास्टरमाइंड पंजाब में अपने-अपने इलाके में घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने नहीं जा रही। इस मामले में उसने एजीटीएफ, सीआईडी, एनआईए, होम मिनिस्ट्री, सीबीआई, सीएमओ पंजाब, पीएमओ इंडिया को शिकायत की है।

कोट्स

तीन पहले पुराने एक मामले में रोहित गाबा को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया था। रिमांड के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में नामजद बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है। -सिमरनजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें