फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वित्त मंत्री चीमा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोहाली एसएसपी कार्यालय के बाहर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने गुलजार सिंह की वीडियो रिकॉर्डिंग में चीमा का नाम आने के गंभीर दावों का हवाला दिया।
विज्ञापन




प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और जिला कांग्रेस प्रधान कमल किशोर काला ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में एसएसपी को एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने गुलजार सिंह द्वारा जारी वीडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र किया। इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का नाम लिया गया है। कांग्रेस ने इन दावों को गंभीर बताया है। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच की जाए। पार्टी का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें