फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकलेगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गुरुद्वारा तालमेल कमेटी मोहाली की एक विशेष बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फेज-1 में प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी की अगुवाई में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन 2 जनवरी 2026 को निकालने का निर्णय लिया गया। कमेटी के कार्यकारी प्रधान जत्थेदार मनजीत सिंह मान ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा फेज-1 से आरंभ होगा। यह नगर कीर्तन गुरु नानक मार्केट फेज-1, पुराने डीसी कार्यालय, सेक्टर 55-56 की लाइटों से होकर विभिन्न सेक्टरों और गुरुद्वारों से होता हुआ गुरुद्वारा नानक दरबार सेक्टर-66 में रात करीब 8 बजे संपन्न होगा। नगर कीर्तन मार्ग में फेज-3बी1, फेज-7, फेज-8, फेज-11 सहित कई प्रमुख स्थान शामिल होंगे। कमेटी ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें