मोहाली। मोहाली शहर के बीच में किसी भी खाली स्थान या पर बस स्टैंड बनाया जाए। पिछले कुछ वर्षों में मोहाली का काफी विकास हुआ है और इस क्षेत्र का काफी विस्तार भी हुआ है। समाजसेवी ठेकेदार सरदारा सिंह ने यह मांग की है। उन्होंने कहा इससे पूरे शहर के निवासियों को बस स्टैंड की सुविधा मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि बेअंत सिंह की सरकार के दौरान फेज-8 में बस स्टैंड बनाया गया था और यहां से क्षेत्र निवासियों को अच्छी सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन अकाली सरकार के दौरान फेज-6 के साथ लगती जगह पर बस स्टैंड बनाने के बाद फेज-8 वाला बंद कर दिया गया था। बस स्टैंड एक कोने में होने के कारण फेज-8 के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए फेज-8 में पुराने बस स्टैंड स्थल पर अस्थायी बस स्टैंड का निर्माण करवाकर इसमें सुविधा प्रदान की जाए ताकि आम लोगों सुविधा मिल सके।