गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में सोमवार को दिल्ली फतेह दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सोमवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ।
धार्मिक समागम भाई गुरप्रीत सिंह के पंथक जत्थे ने भाई जस्सा सिंह रामगढ़िया और भाई बघेल सिंह जी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान दिल्ली फतेह करने और लाल किले पर खालसाई निशान लहराने का प्रसंग संगतों को विस्तारपूर्वक सुनाया।
इनके अलावा भाई ओंकार सिंह, भाई पृतपाल सिंह, भाई गुरदीप सिंह खन्ना, भाई हरनेक सिंह, सुखमनि सेवा सोसाइटी की बीबीयों का जत्था, भाई इंदरजीत सिंह, भाई अमरजीत सिंह खालसा, भाई रविंदर सिंह, भाई महिंदर सिंह, भाई गुरमीत सिंह, भाई जतिंदर सिंह के अलावा पंथ के प्रसिद्घ रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों केे अपने कथा, कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।