फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगों को लेकर पीएचएससी के वाइस चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर के साथ 108 एंबुलेंस एसोसिएशन पंजाब के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके विक्की घनौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के ध्यान में लाने और उनका जल्द से जल्द समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। मीटिंग के दौरान एंबुलेंस एसोसिएशन पंजाब के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद घनौर ने बताया कि 108 एंबुलेंस एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद इस पर विस्तृत मीटिंग की। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के ध्यान में लाया जाएगा और एसोसिएशन की मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर 108 एंबुलेंस पंजाब एसोसिएशन के अध्यक्ष मनी कुमार ने कहा कि 108 एंबुलेंस एसोसिएशन पंजाब के कर्मचारियों को पंजाब सरकार और वाइस चेयरमैन विक्की घनौर से पूरी उम्मीद है कि वे कर्मचारियों का बनता हक दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें