समारोह में मौजूद छात्राएं। संवाद
मोहाली। खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज मोहाली में द्वितीय वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इसमें 258 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर और खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कौशल विकास शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देकर युवाओं को भविष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कौशल विकास शिक्षा का युग है और अध्ययन एवं पाठ्यक्रम को व्यावसायिक आवश्यकताओं और मौजूदा नौकरी बाजार के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नवाचार और उद्यमिता की ओर अग्रसर होने की सलाह दी।