फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदायगी न होने पर किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस:ढिल्लों

Fri, 22 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लालड़ू
विज्ञापन
दीपइंदर सिंह ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से खरीदी गई गेहूं की अदायगी न किए जाने से परेशान होकर सैकड़ों किसान वीरवार को अपने उत्पाद के साथ हरियाणा की अनाज मंडियों में पलायन कर रहे हैं। यह बात पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पीएसआईडीसी) के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं कांग्रेसी नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने लालडू, तसिंबली और जड़ौत की मंडियों को दौरा करने के बाद कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी इस संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि किसान करनैल सिंह हुमांयुपुर, ओमबीर राणा, मास्टर मोहन, जनक राज समेत कई अन्य ने बताया कि सरकार की ओर से नियुक्त एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद तो की जा रही है, लेकिन अदायगी नहीं की जा रही। सरकार 48 से 72 घंटे में किसानों को अदायगी किए जाने के दावे कर रही है।

भीषण गर्मी के बावजूद अनाज मंडियों में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है। इस बारे में जब मंडियों में तैनात अधिकारियों से बात की जाती है तो वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर किसानों ने दीपइंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ढिल्लों ने बताया कि इस समय लालडू, जड़ौत तथा तसींबली आदि अनाज मंडियों से लगते गावों के किसान गेहूं अंबाला की अनाज मंडियों में बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते डेराबस्सी व जीरकपुर इलाके के किसान बरवाला और पंचकूला की अनाज मंडियों में जा रहे हैं, क्योंकि हरियाणा में किसानों के तत्काल प्रभाव से अदायगी की जा रही है। ढिल्लों ने कहा कि अगर लालडू, डेराबस्सी व जीरकपुर क्षेत्र के किसानों को खरीदी गई गेहूं की जल्द अदायगी नहीं की गई तो किसानों के समर्थन में कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरमेश बटौली, बुधराम धीमान समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें