फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: काठगढ़ में बरसाती नाले में डाला मलबा, 100 परिवारों पर जलभराव का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के काठगढ़ इलाके में बरसाती नाला एक बार फिर विवादों में आ गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोग नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम बरसाती नाले में मलबा डाल रहे हैं। इससे नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह नाला इलाके में बारिश के पानी की निकासी का एकमात्र जरिया है। यदि इसे अवरुद्ध किया गया तो आगामी मानसून में हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार नाले में मलबा डाले जाने से काठगढ़ क्षेत्र के करीब 100 परिवारों के घरों में जलभराव का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने बताया कि पिछले वर्षों में नाले के ओवरफ्लो होने के कारण कई घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया था। इससे घरेलू सामान, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन




शिकायतें हुईं, कार्रवाई नहीं
काठगढ़ के लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जीरकपुर नगर परिषद में कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की उदासीनता को लेकर लोगों में भारी रोष है। प्रशासन की चुप्पी से नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया, जिसमें हरजीत सिंह, भजन सिंह, कुलदीप सिंह, संजय, रवि, जगतार, निर्मल, मनदीप, देव सिंह, गुरमेलो, जरनैल कौर, महेंद्र कौर, मीतू देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बरसाती नाले में डाला मलबा तुरंत हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मानसून के दौरान किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।



स्थानीय निवासियों का आरोप
लोगों ने कहा कि चुनाव के समय हर राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे करता है, लेकिन बाद में कोई सुध लेने नहीं आता। कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन





किसी को भी प्राकृतिक पानी के बहाव को रोकने का अधिकार नहीं है। नाले में मलबा डालकर बहाव रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बरसाती नाले के 100 फीट के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण नियमों के तहत प्रतिबंधित है। अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाता है या फिर किसी बड़े नुकसान के बाद ही जागता है। -अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें