फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूटी पर हाथ रखने पर हुई बहस, भिड़े दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में स्कूटी पर हाथ रखने पर दो व्यक्तियों में बहस हो गई, जिसने लड़ाई का रूप ले लिया। इस लड़ाई में व्यक्ति के हाथ में तेज हथियार से हमला कर दिया गया, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

गांव बलोगी निवासी चरनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। दुकान के सामने खड़ी एक स्कूटी पर उसने हाथ रख दिया, इतने में स्कूटी का मालिक मौके पर आया और स्कूटी पर हाथ रखने पर गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद व्यक्ति वहां से चला गया, जो गांव के पंच का भांजा था। इसके बाद शाम को चरनजीत की दुकान पर गांव का पंच आया, जिसने उसके साथ गाली गलौज की और धमकी देने लगा। इसके बाद चरनजीत ने गांव के दूसरे पंच को बुलाकर बात सुलझाने की कोशिश की, परंतु पंच और भांजा कोई नहीं आया। इसके बाद सोमवार को रात करीब दस बजे जब वह दुकान बंद कर रहा था, तभी पंच दुकान पर आठ व्यक्तियों समेत आया और हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ पर तेजधार हथियार लगने से कट लग गया। जिस पर घायल को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसी रात करीब एक बजे घायल के घर पर भी कुछ व्यक्तियों ने ईंट-पत्थर से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें