फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह युवकों पर तलवारों से जानलेवा हमला<bha>;</bha> 16 पर हत्या का केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। तीन नाबालिग समेत छह युवकों पर तलवारों से जानलेवा हमला करने और उनकी स्विफ्ट गाड़ी तोड़ने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। यह वारदात मंगलवार रात फेज-3/5 की लाइट पॉइंट पर हुई है। इसमें कार को घेरकर उसमें सवार युवकों पर तलवारों से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह, प्रभजोत सिंह, मनजिंदर सिंह, परगट सिंह और भवनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी बनूड़ और सोहाना के रहने वाले हैं, इनकी उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ थाना फेज-1 में बीएनएस की धारा 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 118 (1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 109 (हत्या की कोशिश), 324 (4) (दुर्व्यवहार), 191 (3) (दंगा) और 190 के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ फेज-1 सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी गुरसेवक सिंह गांव पत्तों में डेयरी चलाता है। प्रभजोत सिंह पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र है। आरोपी मनजिंदर सिंह चंडीगढ़ कॉलेज का छात्र है और परगट सिंह किसान है। आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-44 के रहने वाले गुरनूर सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
19 साल का गुरनूर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में जीजीडीएसडी कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ मोहाली के सेक्टर- 87 में नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी में गया था। जहां उसका आरोपी गुरसेवक सिंह से झगड़ा हो गया था। गुरसेवक सिंह इसका बदला लेना चाहता था। आरोपियों ने छात्रों से मिलने के लिए एक जाल बिछाया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई और खुद को युवती बताकर उनसे मिलने की जिद की। इन छात्रों ने महिला समझकर यह मान लिया कि वह उन्हें मिलने के लिए कह रही है। एक छात्र ने कहा कि वह सेक्टर-117 में टीडीआई मार्केट में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

जब छात्र टीडीआई मार्केट में उस युवती का इंतजार कर रहे थे, जिसकी फर्जी आईडी बनाई गई थी तो उसी समय तीन कारों से आरोपी वहां पहुंचे और उन पर तलवारों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसके दोस्त रात करीब 9.50 बजे मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में वहां से भागने में सफल रहे। लेकिन उनको फेज-3/5 लाइट पाॅइंट पर रुकना पड़ा, यहां आरोपियों ने दोबारा उनकी गाड़ी रोकी और उनपर हमला कर दिया। उनकी कार तोड़ दी गई और मौके से भाग गए। पीसीआर मुलाजिम उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए थे, यहां उनका मेडिकल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें