फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
ढाबा संचालक पर हमले के बाद खून से लथपथ चादर। संवाद 
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़/लालड़ू। बनूड़-लालडू लिंक रोड पर ममोली गांव के पास करीब छह लोगों ने ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति पर घातक हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव ममोली के सरपंच अवतार सिंह, पंचायत सदस्य जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह और दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 2004 से अपनी जमीन पर ढाबा बनाकर उसे किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन

बीती रात नजदीकी गांव मनोली सूरत का एक युवक टैंपू लेकर ढाबे पर आया और यहां चाय पी। जब वह चाय पीने लगा तो ढाबे पर रोटी खा रहे एक वाहन चालक से उसकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद ढाबे पर काम करने वाले नौकरों ने संचालक दलविंदर सिंह रिंकू को इस घटना के बारे में बताया। जब वह बाहर आया तो उसने झगड़ रहे दोनों लोगों को समझाया। इसके बाद दोनों लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद करीब छह लोग तेजधार हथियार लेकर आए और दलविंदर सिंह पर हमला कर दिया।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाबे पर मौजूद ड्राइवर उसको उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मारपीट की पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर लेहली चक्की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कुलवीर सिंह निवासी गांव मनौली सूरत थाना बनूड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। उन्हे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें