खरड़। खरड़ मोहाली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जब टीम ने जांच की तो अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से उसकी पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिला है। मृतक ने नीले रंग की जीन्स, सफेद रंग की कमीज और काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया गया है।