फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर किसानों के समर्थन में दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। ऑल इंडिया आंगनबाड़ी यूनियन पंजाब की सैकड़ों वर्कर और हेल्पर किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इससे पहले सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि के तीन नए कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस मौके पर जिला मोहाली की प्रधान बलजीत कौर रकौली ने संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की ओर से कृषि सुधारों के नाम पर लाए कृषि के तीन नए कानूनों को किसान विरोधी करार दिया। बलजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में आने के बाद आम लोगों के हक छीनकर कारपोरेट घरानों का विकास करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अन्नदाता के खिलाफ पास किए गए नए कृषि कानूनों से सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लोगों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों के लिए सत्ता में आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे कानून देश के किसान और किसानों के लिए घातक हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून लागू होने से सभी वर्ग आर्थिक कंगाली की ओर चले जाएंगे। इस मौके पर जसवीर कौर, राजवंत कौर, मनजीत कौर और मेहर कौर ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर किसान मजदूर परिवारों से हैं और खेतीबाड़ी को बचाने के लिए किसानोें के संघर्ष के साथ जुड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों, आढ़तियों सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर आंगनवाडी यूनियन की पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन जारी रहने तक उनके साथ डटे रहने की घोषणा की। इस अवसर पर जसवंत कौर, कमलजीत कौर, ममता रानी और प्ररेणा रानी सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर उपस्थित थीं। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें