फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीसीपी ने 19 सितबंर तक हुक्का पिलाने पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह ने जिले के सभी रेस्टोरेंट, होटल, क्लब व लाउंज बार में हुक्का पिलाने पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। डीसीपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में हुक्का बार चल रहे हैं, जो निकोटीन युक्त तंबाकू सहित स्वादयुक्त हुक्का परोस रहे हैं। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है। हुक्का बारों में परोसे जाने वाले तंबाकू के अलावा अन्य हानिकारक नशीले रसायन भी मिलाए जाते हैं। डीसीपी ने आदेश दिए हैं कि होटल, रेस्तरां, सराय, बार व हुक्का बार आदि में धूम्रपान/उपभोग के लिए कोई हुक्का नहीं परोसा जाएगा। हुक्का पिलाने के संबंध में हुक्का बार को जिले में संचालित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 22 जुलाई से 19 सितबंर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें