फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : बिजली कटों का मामला सीएम तक पहुंचा तो हरकत में आया प्रशासन, डीसी ने बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इस भीषण गर्मी के मौसम में जिले में लग रहे बिजली कटों का मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंचने के बाद आखिर शुक्रवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीसी गिरीश दियालन ने खुद इस मामले में मोर्चा संभाला और साथ ही अधिकारियों से बैठक कर तय किया है कि लोगों को बिना किसी कट से बिजली मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंधी नगर निगम के कमिश्नर, एसडीएम, ईओ और पावरकॉम के अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर जब भी बिजली प्रभावित होती है तो एसडीएम और नगर निगम कमिश्नर अन्य विभागों से तालमेल करके बिजली की सप्लाई को तुरंत बहाल करवाएंगे। किसी को मुश्किल नहीं उठानी पडे़गी। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली की सप्लाई संबंधी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आठ घंटे बिना किसी रुकावट से बिजली मुहैया करवाई जाएगी।
बता दें कि पिछले तीन दिन से पूरे जिले में खासकर खरड़, कुुराली, नयागांव में बिजली का संकट गहराया हुआ है। लोग पूरी रात जागकर गुजार रहे थे। इस मालले में कई लागों ने सीएम ऑफिस तक में शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। अमर उजाला की ओर से इस मामले को गंभीरता से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली जाने पर फोन न लगे तो ऐसे करें अधिकारियों को शिकायत
डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मरों, एचटी लाइनों, 66 केवी लाइनों की मरम्मत करके उन्हें अंडरलोड किया जा चुका है। जिससे बिजली सप्लाई में किसी भी तरह की दिक्कत लोगों को न उठानी पड़े। गर्मी और धान के मौसम में बिजली की शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 तय किया है। जबकि व्हाट्सएप नंबर 96461-06835 पर भी शिकायत कर सकते हैं। मोबाइल एप से जानकारी हासिल की जा सकती है। फोन कॉल नहीं मिलने पर ऑटोमैटिक शिकायत दर्ज करवाने के लिए 1912 नंबर पर नौ सप्लाई लिखकर मैसेज किया जा सकता है।
अगर सुनवाई नहीं होती है तो यहां करें शिकायत
डीसी ने बताया कि इसके अलावा बिजली प्लाई संबंधी शिकायत के बाद सुनवाई नहीं होने पर उपभोक्ता नोडल शिकायत से संपर्क कर सकते हैं। बिजली की समस्या हल न होने पर उप मंडल अफसर को फोन के माध्यम से सूचित किया जा सकता है। इसके बाद भी समस्या हल नहीं होती है तो एक्सईएन से संपर्क किया जा सकता है। बिजली चोरी की शिकायत मोबाइल नंबर 96461-75770 फोन कर या व्हाट्सएप पर शिकायत दे सकते हैं। शिकायत नंबर 0172-2237991 की जा सकती है।
यह हैं वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर
निगरान इंजीनियर मोहित सूद ने बताया कि पूरे जिले के अधिकारी तय किए गए हैं। उनसे भी उपभोक्ता संपर्क कर सकते हैं। डिवीजन मोहाली एरिया के लिए गुरप्रीत सिंह संधू 9646110032, नोडल शिकयत सेंटर नंबर 96461-15973, टैक-1 मोहाली एरिया गौरव कंबोज एसडीओ 9646124499, टैक-2 मोहाली एरिया गुरसेवक सिंह, एसडीओ 9646110131, टैक-3, मोहाली एरिया अवतार सिंह, एसडीओ 9646110134, मुल्लांपुर एरिया संदीप नागपाल एसडीओ 9646110803, डिवीजन जीरकपुर एरिया खुुशविंदर सिंह एक्सईएन 9646110033, नोडल शिकायत सेंटर 96461 37873, ढकोली एरिया हरभजन सिंह कंग एसडीओ 9646107558, पभात एरिया मनदीप अत्री एसडीओ 9646110132, बनूड़ एरिया नवजोत सिंह एसडीओ 9646110136, डिवीजन लालड़ू एरिया इंद्रपीत सिंह एक्सईएन 9646110034, नोडल शिकायत नंबर 01762-275910, 96461-19649, सैदपुर एरिया अमनप्रीत सिंह मावी एसडीओ 9646110133, मुबारिकपुर एरिया गुरजिंदर सिंह एसडीओ 9646110149 लालड़ू एरिया प्रदीप कुमार एसडीओ 9646110135 हंडेसरा एरिया प्रदीप कुमार एसडीओ 9646110137 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें