फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दविंदर बंबीहा और सुखा दुन्नके ग्रुप का गैंगस्टर हैप्पी सिंह हथियारों समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और सुखा दुन्नके ग्रुप के एक गैंगस्टर को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर के पकड़े जाने से बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब की दो वारदातें सुलझी हैं। इसकी पहचान हैप्पी सिंह उर्फ एमी निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। उससे पुलिस ने विदेशी निर्मित प्वाइंट 32 कैलिबर पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर थाना सिटी खरड़ में लूट, जबरदस्ती वसूली करने, फिरौती के लिए अपहरण करने, फर्जी मोहरें रखने, दस्तावेज आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कुछ बड़े खुलासे होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने गैंगस्टर हैप्पी सिंह को चुन्नी खरड़ रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर हैप्पी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर सुखा दुन्नके का साथी है। सुखा मालवा क्षेत्र में प्रमुख जघन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे कि हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और कार-जैकिंग आदि में शामिल है।
हैप्पी सिंह ने बताया कि उसके गिरोह में हैरी निवासी मौड मंडी, हैरी निवासी राजपुरा, मनप्रीत सिंह उर्फ सम्मा निवासी गोनियाना मंडी, अवतार सिंह औलख निवासी गोनियाना, साबू निवासी गोनियाना और यादविंदर सिंह निवासी खिड़किया, लक्की और सोना निवासी जंडावाली भी शामिल हैं। यह सभी कनाडा में बैठे गैंगस्टर सुक्खा दुन्नके के गिरोह से जुड़े हैं। हैप्पी सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि गैंगस्टर सुखा दुन्नके कनाडा के निर्देश पर उसने मनप्रीत सिंह उर्फ चल्ला सिद्धू और मनप्रीत उर्फ विक्की की हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। इस मामले में बठिंडा में पुलिस केस दर्ज है। हैप्पी सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके गिरोह के सदस्यों ने राज्य में 10 से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं, पता चला है कि सुखा दुन्नके फर्जी पासपोर्ट बनाकर कुछ समय पहले विदेश भाग गया था।
विज्ञापन

पिछले महीने डॉक्टर का अपहरण कर 25 लाख लेकर छोड़ा था
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हैप्पी सिंह उर्फ एमी ने खुलासा किया है कि वह 20 दिसंबर, 2021 को श्री मुक्तसर साहिब में नामी डॉक्टर के अपहरण में शामिल था। उनका अपहरण उस समय किया गया था जब डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ सैर के लिए घर से निकले थे। इस दौरान ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर का अपहरण कर लिया था। इस दौरान करीब तीन घंटे डॉक्टर को बंधक बनाकर रखा था और उनको छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। जबकि आखिर में तय सौदे के मुताबिक डॉक्टर को 25 लाख रुपये की फिरौती लेकर छोड़ दिया था। इस मामले में हैप्पी सिंह के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब के थाने में अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें