फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नमन संधू के ऑलराउंड प्रदर्शन से डीएवी-8 पीकेएल ने चैंप्स लायंस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चैंप्स अकादमी में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मंगलवार को चैंप्स अकादमी में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में डीएवी-8 पीकेएल ने चैंप्स लायंस को हरा दिया। टीम की जीत में नमन संधू ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टॉस जीतकर डीएवी-8 पीकेएल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नमन संधू ने 41 गेंदों पर 66 रन बनाए। वैभव ग्रोवर ने भी 50 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। चैंप्स लायंस की ओर से मेहुल ने छह ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। लविश ने भी छह ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंप्स लायंस के लिए विराज ढाका ने 60 गेंदों पर 71 रन बनाए। अद्वितीय ने 51 गेंदों पर 68 रन का योगदान दिया। हालांकि, डीएवी-8 पीकेएल के गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। नमन संधू ने अपनी 66 रन की पारी के अलावा गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया। डीएवी-8 पीकेएल के लिए यथार्थ शर्मा ने भी एक विकेट हासिल किया। चैंप्स लायंस के बल्लेबाजों ने अच्छी चुनौती पेश की। लेकिन डीएवी-8 पीकेएल के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें