फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया मान, इंडियन एयर फोर्स एकेडमी में तीन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स मोहाली की तीन और महिला कैडेटों का प्रतिष्ठित इंडियन एयरफोर्स एकेडमी डुंडीगल में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। उनकी ट्रेनिंग जुलाई से शुरू होगी। पठानकोट की रहने वाली महिला कैडेट हरनूर सिंह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम सिंह बैंस की बेटी हैं, जबकि कैडेट कृति एस बिष्ट पीएसीएल नंगल के सीनियर इंजीनियर शक्ति शरन सिंह की बेटी हैं। जालंधर की रहने वाली कैडेट अलीशा, जो पहले ही इंडियन नेवल एकेडमी में ट्रेनिंग अधीन है, निजी स्कूल के अध्यापक सुनील दत्त की बेटी हैं।पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने तीनों कैडेटों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चियों की सफलता यकीनी तौर पर पंजाब के छोटे कस्बों और गांवों की लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसरों के तौर पर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

मंत्री अरोड़ा ने कहा कि रक्षा सेवाओं में शामिल होने की इच्छुक राज्य की लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले साल माई भागो एएफपीआई में एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू करने की मंजूरी दी थी। मौजूदा समय में इसके दूसरे बैच ने अप्रैल 2024 से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवामुक्त) ने इन तीन कैडेटों के इंडियन एयर फोर्स एकेडमी के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राज्य की अन्य लड़कियों को अलग-अलग हथियारबंद बलों की प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में भेजने संबंधी उनके प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इन महिला कैडेट को भारतीय हवाई सेना में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें