जीरकपुर। शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है। इसकी वजह से शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। बलटाना, पभात, बिशनपुरा, ढकोली और लोहगढ़ जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
बिशनपुरा की प्रीत कॉलोनी निवासी रविंदर कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार और भूपिंदर सिंह आदि ने बताया कि गलियों में खंभे तो लगे हुए हैं, लेकिन लाइटें खराब हो चुकी हैं। पभात की एकेएस-1 व 2 कॉलोनी के रहने वाले पवन कुमार, सुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह व राजविंदर सिंह आदि का कहना है कि यहां स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था बेहाल है।
कोट्..
स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर करने के लिए योजना पर काम चल रहा है। इस संबंधी अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही योजना को शहर में लागू कर स्ट्रीट लाइटों की समस्या से लोगों को निजात दिला दी जाएगी। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।