फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू से दो आजाद महिला उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद दो आजाद महिला उम्मीदवार वीरवार को कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। स्थानीय मार्केट कमेटी लालड़ू में दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने वार्ड-1 से विजेता आजाद महिला उम्मीदवार सुखबीर कौर पत्नी केवल सिंह घोलूमाजरा और वार्ड-17 से विजेता माया देवी पत्नी धर्मेंद्र को पार्टी में शामिल कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए पार्षदों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू की तीनों नगर परिषदों में जीत का परचम लहराकर एक मिशाल पेश की है जो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरगामी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता शिअद के राज में बुरी तरह से तंग थी और लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे थे। इस कारण लोगों का कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधान सभा चुनाव-2022 में एक बार फिर से सरकार बनाने के लिए बैचेन बैठी है। इस अवसर पर पार्षद रितुमदान, सतीश राणा, गुरनाम सिंह, युगविंदर राठौर, पवन नारंग, सुनील राणा, उमेश लक्की, बलकार दप्पर, संजय मदान, जसविंदर मलकपुर, मुकेश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें