फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज ने फूंका जाखड़ का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी व दलित समुदाय के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान से दलित भाईचारे में रोष है। शनिवार को इसी रोषस्वरूप जीरकपुर की सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों व दलित समाज के लोगों ने पटियाला चौक पर सुनील जाखड़ का पुतला फूंककर नारेबाजी की। दलित समाज के लोग सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सूद, रविंदरपाल व जसविंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटियाला चौक पर एकत्र हुए और कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि दलित विरोधी इस नेता को तुरंत पार्टी से निकाला जाए। उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई कि दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज हो। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें