जीरकपुर। पीरमुछल्ला के दक्ष ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने पांचवीं हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान हासिल किया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच सिल्वर व नौ ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है।
यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र में 27 और 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें राज्य भर से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें पंचकूला के पच्चीस खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। अकादमी की डायरेक्टर और कोच पूनम खोड़े ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर कैटेगरी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इन खिलाड़ियों ने जीत मेडल
उद्भव, रिशिका, कुंजल, सुखमन, अधर, उन्नति, अथर्व, मिस्का व पिंटू शामिल हैं। वहीं, आदित्य, हिमांशु, उन्नति, मधु, जागृति, ने सिल्वर पदक हासिल किया है। जबकि ब्रांज मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों में सिद्घार्थ, हिमांशु, उद्भव, रिसित सिधांत, सोनू, दक्ष, कर्ण व युवल के नाम शामिल हैं।