फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान.. दो महिलाएं दरवाजा खटखटाकर मांग रहीं काम, फिर कर रहीं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। यदि दो महिलाएं आपके घर में अचानक काम मांगने के लिए पहुंच जाएं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है काम करने के बहाने ये महिलाएं आपके गहने व रुपये चोरी करके फरार हो जाएं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध हालात में घूमने वाली महिलाओं को देखते ही इसकी जानकारी उन्हें दें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह वीरवार को जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित मोना ग्रीन सोसाइटी में इस तरह की वारदात हो चुकी है। दोनों महिलाएं एक घर में काम करने के बहाने दाखिल हुईं और महज तीन घंटे में लाखों रुपये लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि किसी को काम पर रखने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें और पुलिस से भी जांच करवाएं।
जीरकपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि जीरकपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिन में 25 से 35 वर्ष की प्रवासी महिलाएं, जो काम की खोज में सोसाइटी में आती हैं और गेट पर अपना नाम और पता गलत बताती हैं। काम के बहाने घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे देती हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील कि है कि ये महिलाएं किसी तो दिखें तो 9115516053 या 9115516054 पर जानकारी दें। इसके अलावा सोसाइटियों के प्रधानों से भी अपील की है कि वह हर सुरक्षागार्ड और निवासी के साथ इन महिलाओं की तस्वीर सांझा करें ताकि ये महिलाएं किसी अन्य घटना को अंजाम न दे सकें। सोसाइटियों के सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना जांच के अज्ञात लोगों को इमारत में प्रवेश न करने दिया जाए।
यह हुई थी वारदात
मोना ग्रीन निवासी घर की मालकिन स्वाति ने बताया कि तीन महीने पहले वह परिवार समेत यहां रहने आए हैं। उनके पति काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर रहते हैं। वीरवार को दो महिलाएं लगभग नौ बजे उनके घर आईं, जो खुद को मां बेटी बता रही थीं, ने काम मांगा।
इनमें से एक की उम्र लगभग 45 और दूसरी की करीब 23 वर्ष थी। उक्त महिलाओं ने कहा कि उन्हें गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से पता चला है कि आपको नौकरानी की जरूरत है। इसके बाद स्वाति ने उन्हें काम के बारे में बताया और किसी काम से बाहर चली गईं। करीब 12 बजे उनकी मां का फोन आया कि जो नौकरानियां रखीं थी वह जाने के लिए कह रही हैं। जब वह उनसे बात करने के लिए घर पहुंचीं तब तक महिलाएं वहां से जा चुकी थीं।
विज्ञापन

घर में देखने पर पला चला कि अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और सोने के गहने गायब थे। सुरक्षाकर्मी के पास उक्त महिलाओं ने गलत जानकारी दर्ज करवाई थी।ॅ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें