फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच दिन की मासूम को बेचने आए गिरोह के मुखिया की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन की मासूम को बेचने आए गिरोह के मुखिया की तलाश में दबिश
विज्ञापन

मानसा में पुलिस ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पांच दिन की मासूम बच्ची को बेचने की फिराक में मोहाली आए दो दंपतियों को सोहाना थाना पुलिस ने काबू किया था। वहीं अब इस मामले में गैंग के मुखिया सन्नी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने मानसा में दबिश दी है। वहीं पुलिस को इस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 जनवरी को सोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 86-87 चौक से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फरीदकोट में रहने वाली बच्ची की असली मां किरन और उसके पिता कुलदीप सिंह को भी जांच शामिल करने के लिए बुलाया था। उन्होंने बच्ची का पालन-पोषण करने में असमर्थता जताई थी। अदालत ने इसके बाद बच्ची को बाल संरक्षण गृह में भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि सन्नी इस गैंग का मुखिया है। उसके ठिकानों पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें