फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साइबर कियोस्क से हो सकेगा मोबाइल डिवाइसों का मालवेयर विश्लेषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस ने सोमवार को मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम दफ्तर में मोबाइल डिवाइसों के मालवेयर विश्लेषण के लिए साइबर कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया। सोमवार को फेज-4 में स्टेट साइबर क्राइम दफ्तर में साइबर कियोस्क का उद्घाटन स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस साइबर क्राइम वी. नीरजा ने किया। उन्होंने कहा कि यह कियोस्क 24 घंटे तेज, सुरक्षित और मुफ्त सेवाएं प्रदान करता है। इससे हरेक स्कैन में सिर्फ 2-5 मिनट लगते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि डेटा लीक होने का कोई खतरा नहीं है। नागरिक मालवेयर के लिए अपने डिवाइसों की सुरक्षित ढंग से जांच कर सकते हैं और संभावित जोखिमों को तुरंत हटा सकते हैं।
विज्ञापन

राज्य में अपनी किस्म की पहली साइबर कियोस्क मशीन नागरिक डिजिटल सुरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकी है। सेल्फ-सर्विस कियोस्क नुकसानदेय, पाबंदीशुदा या असुरक्षित एप्लीकेशनों और फाइलों से एंड्राइड और आईओएस मोबाइल डिवाइसों के साथ-साथ यूएसबी ड्राइव और बाहरी स्टोरेज को स्कैन और सेनीटाइज करने के लिए तैयार किया गया है। कहा कि साईबर कियोस्क नागरिकों के लिए एक जन पहल है और इसको शुरू में चार स्थानों- मोहाली, सीपी दफ़्तर लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में स्थापित किया गया है, जिसके उपरांत इसको अन्य जिलों में भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनता को साइबर अपराधों के प्रति सचेत रहने की अपील भी की और अपराध हेल्पलाइन-1930 या cybercrime.punjabpolice.gov.in पर ‘साईबर- मित्र’ चैटबोट के द्वारा तुरंत रिपोर्ट करने के लिए कहा। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वालों में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, मोहाली, लायन क्लब मोहाली, रेडक्रास मोहाली, रोटरी क्लब मोहाली और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें