फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में बैंक के बाहर ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर की रूपनगर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों की एफडी के नाम पर जीवन बीमा पॉलिसी बनाने के मामले में लोगों ने बैंक के आगे रोष प्रदर्शन कर बैंक प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इस मामले की जांच की मांग कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस मौके पर पुरुषोतम सिंह, जसविन्द्र कौर, कुलविन्द्र कौर, हरचरण सिंह, स्वर्ण सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जिम्मी, नवदीप सिंह सैणी, कृष्णा देवी, मूर्ति देवी और यहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने पैसे इस बैंक के खाते में जमा करवाए हुए हैं। बैंक के अंदर बीमा कंपनी के कर्मचारी बैठे हैं जो बैंक कर्मचारी ही लगते हैं और वे लोगों को उनके पैसों की एफडी बनाने और उस पर ज्यादा ब्याज सहित अन्य लाभ का झांसा देकर एफडी बनाने के बजाय निजी कंपनी की बीमा पॉलिसी बनाकर दे रहे हैं। जबकि अब तक किसी भी व्यक्ति को एफडी का ब्रांड नहीं मिला और केवल एक ही कंपनी की फोटो कॉपी मिली है। उनके खातों में से धोखे से बिना किसी वोचर के लाखो रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं और वे पिछले कई महिनों से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस तरह धोखे से करीब 50 लोगों की पॉलिसी बनाई गई है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बनती है।
विज्ञापन

पीएनबी बैंक मैनेजर नरेश चंद भट्टी ने कहा कि उनकी बैंक शाखा का इन जीवन बीमा पॉलिसी बनाने वालों के साथ कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने लोगों का पैसा वापस करवाने का विश्वास दिलाया। दूसरी तरफ जीवन बीमा कंपनी के रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों की अलग-अलग पॉलिसी बनी हुई और वे जांच के बाद लोगों का पैसा वापस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें