फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-3बी1 के स्कूल में आज होगा जिले के शिक्षकों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का आज टीकाकरण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इसकी सूचना जारी कर दी है। टीकाकरण केंद्र फेज-3बी1 के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए अब शिक्षकों का भी सामूहिक तौर पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सेहत विभाग से संपर्क कर टीकाकरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है। पहले टीकाकरण के लिए एक और दो अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
अब टीकाकरण के लिए मंगलवार 6 अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया है। जिले के 25 स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को फेज-3बी1 के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के दौरान भीड़ से बचने के लिए हर स्कूल के स्टाफ को अलग-अलग समय दिया गया है। स्कूलों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है। शिक्षकों और अन्य स्टाफ को समय से पहुंच कर टीकाकरण के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्यों से उनके स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। साथ ही शिक्षकों को अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें