फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की धूम और डांस की मस्ती के साथ मनाई तीज

Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
डीजे की धूम और डांस की मस्ती के साथ मनाई तीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तू खींच मेरी फोटो, तू खींच मेरी फोटो पिया... डीजे पर डांस मस्ती के बीच यह गीत रविवार को सेक्टर-71 स्थित टूलिप होटल में आयोजित तीज फेस्टिवल में कई बार गूंजा। मौका था वुमन ग्रुप के प्रयासों से आयोजित तीज महोत्सव का। डांस मस्ती के साथ तीज फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया गया। विशुद्ध भारतीय परिधानों में सजी महिलाएं इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने पहुंचीं थीं। तीज फेस्टिवल डांस मस्ती के साथ-साथ जायके का भी तड़का लगाया गया। ग्रुप मेंबर शिल्पी मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए डांस पे चांस ग्रुप की ओर से आकाश व प्रभ ने तीज समागम की कोरियोग्राफी की। इस फेस्टिवल को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि आधुनिकता के दौर में भारतीय त्योहारों का महत्व कम ना हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें