मोहाली। डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए इंटर कॉलेज हेमेटोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भ्वनीत भारती के नेतृत्व में करवाए गए मुकाबलों में पंजाब भर के 10 मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रसिद्ध क्विज मास्टर डॉ. नवीन कक्कड़, एमएमएमसीएच सोलन के प्रोफेसर एवं पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के हेमेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुलकित रस्तोगी ने क्विज की अध्यक्षता की। इस अवसर पर टीम ने असाधारण ज्ञान एवं त्वरित सोच का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज, बनूड़ ने दूसरा और मेजबान संस्थान एम्स मोहाली ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।