blood donation camp in dehradun secretariat
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन हलका विधायक एनके शर्मा ने किया। शिविर में 177 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें 32 महिलाएं भी शामिल थीं।
जीरकपुर के मुखी मास्टर जसवंत सिंह ने, चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज डॉ. बीएस चीमा, सरकारी मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल सेक्टर-16 चंडीगढ़ के ब्लड बैंक के डॉ. सिमरजीत कौर के नेतृत्व में आई 17 सदस्यीय टीम एवं सिविल अस्पताल के ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारी डॉ. अमन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम के रक्तदान शिविर में पहुंचने पर धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सदैव अपने भक्तों को मानवता के लिए जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
स्थानीय सेवादल के संचालक राजकुमार ने बताया कि जीरकपुर ब्रांच का यह 6वां रक्तदान शिविर है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ जोन का इस वर्ष का यह 12वां कैंप है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके, प्रत्येक मानव का मानव से खून का रिश्ता बनाएं। इस अवसर पर नगर काउंसिल जीरकपुर के प्रधान कुलविंदर सोही, डेराबस्सी ब्रांच के संयोजक सुभाष चंद्र और लालड़ू ब्रांच के मुखी सरबजीत सिंह भट्टी मौजूद रहे।