राजपुरा मार्ग स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल के पास खाली फैक्टरी परिसर में अपनी भेड़ें खड़ी कर सो रहे दो लोगाें को लुटेरों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। लुटेरों ने वहां मौजूद 300 भेड़ों में से 113 भेड़े लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर लुटेरों ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर भेड़ों को छोड़कर भाग गए। इस दौरान दो भेड़ों की मौत हो गई। मामले की सूचना पर एसएचओ भगवंत सिंह ने मौके पर पहुंचाकर मामले की जानकारी ली। भेड़ों के मालिक सुरिंदर गांव फतेहगढ़ी के बेटे ने बताया कि भेड़ों के पास नौकर दर्शन लाल निवासी मदनपुर चलहेड़ी और भाचू निवासी उत्तर प्रदेश सो रहे थे। रात में लुटेरों ने दो पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।