फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली ने दिनदहाड़े फायरिंग: जीरकपुर में बाइक पर आए दो बदमाशों ने दागी गोलियां, लोगों में दहशत

Sun, 09 Nov 2025 02:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

जीरकपुर में बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना जीरकपुर के होटल जेजे क्राउन के नीचे कार बाजार की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े गोलाबारी की घटना हुई है। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना जीरकपुर के होटल जेजे क्राउन के नीचे कार बाजार की है। गोलियां चलने की आवाज सुन वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने तीन से चार राउंड फायर किए हैं। कार बाजार में खड़ी गाड़ियों पर गोली चलाकर आरोपी भाग गए। दो कारों पर गोलियां लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस घटनास्थल का जायजा ले रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल भी मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल एमएम क्राउन वाले के साथ आरोपियों की रंजिश चल रही है। दरअसल जब होटल का कारिंदा नीचे उतरा तो उस पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोलियां वहां खड़ी एसयूवी 700 और स्विफ्ट कार पर लगी हैं। पुलिस अब होटल मालिक से रंगदारी के एंगल पर जांच कर रही है। गोली चलाने वाला यमुनानगर का नामी बदमाश बताया जा रहा, जिसकी होटल में काम करने वाले से पुरानी रंजिश थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें