फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके लगाकर पुलिस ने दबोचे स्नैचर्स, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Thu, 22 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मोहाली और खरड़ में लगातार स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ काका व लवप्रीत सिंह निवासी सोहाना के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने खरड़ व मोहाली में की गई स्नैचिंग की वारदातों को कबूला है। एसएसएपी ने बताया कि थाना सिटी खरड़ पुलिस ने इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई में अनाज मंडी बंडाला रोड पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर आ रहे हैं। जो औरतों और राहगीरों को निशाना बनाते हैं। इसी बीच पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। 

आरोपियों से दो सोने की चेन, पर्स, मोबाइल, फोन व नगदी बरामद हुई है। वहीं, आरोपियों से अन्य चीजें भी बरामद होने की उम्मीद है। पूछताछ में आरोपियों से कई स्नैचर गिरोह के बारे में पता चला है। एसएसपी ने दावा कि उक्त गिरोहों को भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों आरोपी आठवीं व दसवीं फेल
आरोपी लवप्रीत सिंह 18 साल का है। वह 8वीं फेल बताया जा रहा है। जबकि करियाने की दुकान करता है। जबकि लवप्रीत सिंह उर्फ काका की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वह दसवीं फेल बताया जा रहा है। वह गोदरेज कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें