पुलिस ने बाइक और सोने की चेन छीनने वाले एक स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से पुलिस ने चार सोने की चेन व तीन बाइक की है। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ तोता सिंह गांव ताजपुर जिला रोपड़, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी गांव भाऊवाल जिला रोपड व जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी कांजला थाना मोरिंडा रोपड़ के रूप में हुई है। यह दावा एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को पंजाब क्रिकेट स्टेडियम के हॉल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।
लूट का सामान मार्केट में बेचते थे
सीआईए इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी लूट, चेन स्नैचिंग व लूट की वारदातों का सामान बाजार में बेच देते थे। आरोपियों ने बलौंगी में कमरा किराये पर ले रखा था। वहंीं, चोरी का सामान बेचने में कांजला थाना मोरिंडा जिला रोपड़ इनकी मदद करता है। इस बीच पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
वारदात को बाइक पर देते थे अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कुछ समय से मोहाली व खरड़ एरिया में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने माना कि जब वह स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे तो एक व्यक्ति बाइक के पास चौकन्ना रहता था। साथ ही दूसरा आरोपी वारदात को अंजाम देता था। गैंग का एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।