कुराली में एक कॉलेज की छात्रा को बहला फुसलाकर रेप करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी लड़की कॉलेज गई थी। लेकिन वापस घर नहीं आई। लड़की के पिता ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की थी। इस दौरान पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और लड़की को काबू कर लिया। लड़की ने अपने बयान में युवक पर बहला फुसलाकर लेकर जाने व रेप करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के बयानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरविंदर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह को काबू करके बुधवार को रूपनगर की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।