फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मोहाली सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से दो लैपटॉप, चार मोबाइल व डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी (40) निवासी मकान नंबर चार बी पाइन होम्स ढकोली, बासू रजोरिया (23) निवासी राम नगर थाना महेश नगर अंबाला कैंट, अमित बजाज अम्मू (26) निवासी कीर्ति नगर डबवाली जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिस समय आरोपी काबू किए गए उस समय वह दिल्ली व मुंबई के बीच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने लग्जरी कारें भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस से पता चला है कि सुखविंदर सिंह 10वीं पास है। बाबू रजौरिया ने 12वीं तक की पढ़ाई है और अमित बजाज ने 12वीं कर रखी है।
विज्ञापन


ऐसे लगी थी पुलिस को सूचना
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह समेत पुलिस टीम जीरकपुर में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी निवासी मकान नंबर चार बी पाइन होम्स ढकोली, बासू रजोरिया निवासी राम नगर थाना महेश नगर अंबाला कैंट, अमित बजाज अम्मू निवासी कीर्ति नगर डबवाली जिला सिरसा हरियाणा व इनके अन्य साथी काली निवासी मुक्सर साहिब, खिन्नू, प्रेमी, रमेश उर्फ काला निवासी पंचकूला, नानक निवासी जीरकपुर, कुझू गांधी व रॉकी निवासी जीरकपुर में किराए के फ्लैट में क्रिकेट मैचों पर आम लोगों को झांसे में लेकर मैच जीतने पर लाखों रुपये के सब्जबाग दिखाकर धोखाधड़ी करते है। साथ ही मोटी रकम कमा रहे हैं।

ऐेसे काबू किया पुलिस ने
पुलिस ने जीरकपुर स्थित फ्लैट नंबर 326 सवित्री इनक्लेव वीआईपी रोड में रेड की। साथ ही आरोपी सुखमिंदर सिंह उर्फ सुखी, बाब रजौरिया और अमित बजाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली व मुंबई के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वह धंधे के अलावा और कोई काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें