फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में वारदात : होली की पार्टी में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 30 Mar 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • मुल्लांपुर में होली की पार्टी में फायरिंग, एक की मौत
  • दोनों गुटों में पहले से ही चल रहा था विवाद, हमलावर फरार
विज्ञापन
पंजाब में फायरिंग में एक की मौत - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुल्लांपुर में साथ लगते गांव माजरा में होली वाले दिन सोमवार शाम को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 23 साल के सतनाम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो लोगो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव माजरा में सोमवार शाम होली की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां दो लड़के आए। दोनों उनके पुराने जानकार थे। इनकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पार्टी में दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हो गया।


इस दौरान बिल्ला नाम के युवक ने सतनाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतनाम और एक अन्य युवक घायल हो गए। सतनाम को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमला करने वाले जिप्सी में फरार हो गए। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें