फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे टायर चेंज कर रहे थे 5 लोग, कार ने पांच को मारी टक्कर

Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में रविवार रात कार का टायर चेंज करना एक परिवार के 5 लोगों को महंगा पड़ गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार मौके से भाग गया। जबकि गंभीर हालत में पांच लोगों को फेज-4 के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। मनोज कुमार निवासी जालंधर को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि हादसे में बेटे सुरेश कुमार की टांगें टूट गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 12.20 बजे की है। जालंधर का एक परिवार अपनी कार से क्वार्क मीडिया वाली रोड से जा रहा था। अचानक उनकी कार का टायर पंचर हो गया। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से पिता पुत्र टायर बदलने के लिए नीचे उतरे। वह कार का टायर बदलने लगे, जबकि अन्य लोग कार के किनारे खड़े हो गए। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने सभी लोगों को अपनी चपेट में लिया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना फेज-8 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें