फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : मोहाली में पांचवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, पहले बने दोस्त, फिर किया दुष्कर्म

Fri, 12 Mar 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • पंजाब के मोहाली के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा से दुष्कर्म
  • चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज 
  • आरोपियों में एक लड़की भी शामिल, सभी आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर 
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर 52 निवासी शाहरुख, विजय, मखन अमृतसर और मोहाली निवासी एक लड़की के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 


लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी की दोस्ती एक लड़की से थी। उसी लड़की ने उसकी आरोपियों से मुलाकात करवाई थी। इसके बाद उसकी बेटी लगातार घर लेट आने लगी। आठ मार्च को जब बेटी घर लेट आई, तो उसके साथ उक्त युवक भी खड़े थे। उसने बेटी से लेट आने का कारण पूछा तो युवकों ने उससे गाली गलौच की।
विज्ञापन


अगली सुबह वह उठी तो लड़की घर से गायब थी। अगले पूरे दिन लड़की नहीं आई। रात को लड़की घर पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि लड़की ने उसकी दोस्ती विजय से करवाई थी। उसने कहा था कि उसके पास बहुत पैसे हैं, ऐसे में वह उससे जेब खर्च के लिए पैसे ले लिया करे। इसके बाद उसे अपने घर बुलाया, जहां आरोपी विजय ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद मखन ने रेप किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें