फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर निकला था युवक, किडनेप हो गया, पिता को दो पर शक

Wed, 13 Jul 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गांव छत से युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही गुरबिंदर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि बिंदर सिंह (25) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी छत 5 जुलाई की सुबह काम करने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कुलदीप ने बेटे को अपने स्तर पर काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी ने बताया कि कुलदीप ने दी शिकायत में गुरबिंदर सिंह और उसके साथी पर बिंदर पर अपहरण करने का शक जताया है। इस आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें