फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर एंड रॉयल एम्पायर के मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिल्डर और रॉयल एम्पायर हाउसिंग प्रोजेक्ट के मालिक जीवन गर्ग और उनके लड़के प्रिंस गर्ग के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। इससे पहले भी पुलिस जीवन गर्ग और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी के दर्जनों पर्चे दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने यह केस मोहाली निवासी व्यक्ति की शिकायत पर किया है।  थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि मधु सूदन त्रिपाठी निवासी फेज-9 मोहाली ने बताया कि उसने जीवन गर्ग व उसके लड़के प्रिंस गर्ग से रॉयल एम्पायर में एक फ्लैट खरीदा था। इसके लिए 27 लाख रुपये दिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिल्डर और उसके लड़के ने न तो तय समय पर फ्लैट दिया और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद जीवन गर्ग और उसके लड़के प्रिंस गर्ग खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें