फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में हादसा: देर रात टकराईं दो कारें, चार माह के एनआरआई बच्चे सहित चार की मौत

Thu, 16 Dec 2021 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी

सार

हादसा उस समय हुआ, जब एक कार संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर से पार दूसरी तरफ जा रही कार से टकरा गई। 
 
विज्ञापन
डेराबस्सी हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेराबस्सी में चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एनआरआई परिवार के चार महीने के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक कार संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर से पार दूसरी तरफ जा रही कार से टकरा गई। 

विज्ञापन


कनाडा निवासी दविंद्र सिंह धामी (57) निवासी मूलरूप कनाडा हाल निवासी कोठी नंबर 404 सेक्टर 80 मोहाली ने बताया कि वह किराए की टैक्सी में अपनी पत्नी, बहू और पोता-पोती के साथ हरियाणा से विवाह समागम में हिस्सा ले कर वापस आ रहे थे। बुधवार रात करीब पौने दो बजे जब वह डेराबस्सी के गांव जनेतपुर के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसकी उसकी कार बेकाबू हो कर पलटती हुई सड़क के बीच डिवाइडर को पार करते हुए उनकी कार में आ टकराई।

इस हादसे में उनकी 56 वर्षीय पत्नी हरजीत कौर धामी, 33 वर्षीय बहू शरनजीत कौर पत्नी गुरप्रताप सिंह और चार महीने के पोता अजैब सिंह की मौत हो गई। दविंद्र सिंह ने बताया कि वह चालक के साथ वाली सीट पर बैठा था और पीछे बैठी उसकी तीन साल की पोती हरलीव कौर घायल हो गए जो अस्पताल में उपचारधीन हैं। वहीं हादसे में दूसरी कार सवार गौरव निवासी पानीपत हरियाणा की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें