फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर भिड़े दोस्त, पेचकस से किया हमला

Thu, 12 May 2016 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली में दो दोस्तों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे को पेचकस से हमला कर जख्मी कर दिया। हादसे में बलविंदर सिंह विक्की जख्मी हो गया। जबकि हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान गुरध्यान सिंह के रूप में हुई है। थाना फेज-1 पुलिस ने गुरध्यान सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरध्यान सिंह व बलविंदर सिंह दोस्त थे।  दोनों इकट्ठे ही रहते थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। इस दौरान गुरध्यान सिंह ने विक्की के पेचकस से कई वार कर दिए। विक्की को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरध्यान सिंह मोहाली में साइकिल रिपेयर की दुकान करता है। जबकि बलविंदर सिंह विक्की गांव में ही बेल्डिंग का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें