फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में झगड़ा, पति-पत्नी समेत 3 जख्मी, छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डेराबस्सी के गांव इब्राहिमपुर में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में पति-पत्नी सहित तीन घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया  है।
विज्ञापन

घायल अवतार सिंह व उसकी पत्नी सर्बजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके गांव का निवासी सुखविंद्र सिंह पिछले लंबे समय से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इसका विरोध करने पर पहले उसने गांव में और बाद में  अपने साथियों के साथ गांव डेरा जगाधरी के पास उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ भी मारपीट की।
वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में जख्मी अवतार सुखविंद्र सिंह ने कहा कि गांव में स्थित नौगजा पीर की दरगाह पर सेवा करता है। लेकिन अवतार सिंह वहां पर आने वाली महिलाओं पर बुरी नजर रखता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अवतार सिंह ने उसकी पत्नी गगनदीप कौर के साथ छेड़छाड़ की और उसका हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी व बेटे सोनू के साथ उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने कहा कि झगड़े में दोनों परिवारों से एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें