डेराबस्सी की गुलमोहर सिटी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शरणजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी फ्लैट नंबर 21 बी-1 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव सोसाइटी के नीचे गिरा हुए मिला है। लग रहा है कि उसकी मौत नीचे गिरने से हुई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि वह खुद नीचे गिरा या उसको मारकर नीचे फेंका गया।